सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिटेल्स से बड़ा खुलासा, रिया के परिवार पर लाखों रुपए हुए खर्च
सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिटेल्स से बड़ा खुलासा, रिया के परिवार पर लाखों रुपए हुए खर्च

सुशांत सिंह राजपूत के बैंक डिटेल्स से बड़ा खुलासा, रिया के परिवार पर लाखों रुपए हुए खर्च

पटना, 31 जुलाई (हि.स.)। सुशांत सिंह राजपूत केस में उनके पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है जिसमें रिया पर 15 करोड़ रुपए गबन करने का आरोप लगाया गया था। इसके बाद से ही रिया को लेकर कई बड़े -बड़े खुलासे हो रहे हैं। पटना पुलिस को नवंबर 2017 से फरवरी 2020 के बीच के बैंक खाते की पूरी डिटेल हाथ लगी है। बैंक डिटेल्स से साबित होता है कि सुशांत अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक चक्रवर्ती और रिया के परिवार वालों पर काफी पैसे खर्च किया करते थे। इसमें से 5 बड़े खर्च पर सबका ध्यान आकर्षित हो रहा है। रिया चक्रवर्ती ने ज़ारा शोरूम से खरीदारी के लिए सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से 35,000 रुपए निकाले थे। कथित तौर पर 'सैमुअल' नामक रिया की करीबी ने भी कई मौकों पर सुशांत के खाते से 5 लाख रुपये की भारी लेनदेन की थी। सुशांत, रिया के भाई शोविक की फ्लाइट से लेकर होटल तक का खर्च और साथ ही साथ ट्यूशन फीस का भी खर्चा उठा रहे थे। बैंक स्टेटमेंट से साफ पता चल रहा है कि सुशांत का पैसा रिया के परिवार के लिए इस्तेमाल किया जाता था। रिया अपने निजी खर्चों के लिए भी सुशांत के पैसों का इस्तेमाल करती थीं। सुशांत के खाते से ब्यूटी पार्लर में मेकअप और हेयरस्टाइल पर 40,000 रुपए खर्च किए गए। साथ ही पर्सनल खर्चों के लिए भी उनके खाते से कुल 1 लाख रुपए निकाले गए थे। रिया और शोविक की फ्लाइट के टिकट पर खर्च बैंक स्टेटमेंट के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से रिया चक्रवर्ती और उसके भाई शोविक चक्रवर्ती के टिकटों के लिए 81,000 रुपये निकाले गए थे। इसके साथ ही सुशांत के खाते में अक्टूबर 2019 में रिया के परिवार के दो अन्य सदस्यों के खर्च भी शामिल हैं। रिया और शोविक के होटल का खर्च सुशांत केवल रिया के खर्चे ही नहीं उठाते थे बल्कि उनके भाई शोविक को भी पूरा सहयोग करते थें। सुशांत के अकाउंट से लगभग 4,72,975 रुपये ताज होटल को भुगतान किया गया था । इससे पता चलता है कि सुशांत ने शोविक के मुंबई आने पर उसके होटल का भी सारा खर्च उठाया। हिन्दुस्थान समाचार /राजेश/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in