श्यामा प्रसद मुखर्जी की जयंती मनाई गई
श्यामा प्रसद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

श्यामा प्रसद मुखर्जी की जयंती मनाई गई

दरभंगा, 6 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती समारोह सोमवार को जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी के आवास पर आहूत किया गया। जहाँ उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।अपने सम्बोधन में जिला अध्यक्ष ने कहा कि वे एक सच्चे राष्ट्रभक्त थे। जिन्होंने भारत के विकास में अहम भूमिका निभाई और देश की एकता के लिए उन्होंने अपनी जान तक गँवा दी। आज पूरा देश उनके विचार से प्रेरित है। उन्होंने राष्ट्रोत्थान व सेवा को आधार बनाकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। आज सही अर्थों में अखंड भारत का उनका सपना साकार हुआ। हिन्दुस्थान समाचार/मनोज/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in