shopkeeper-shot-dead
shopkeeper-shot-dead

दुकानदार की गोली मारकर हत्या

बिहारशरीफ, 1 मार्च (हि.स.)| सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में सोमवार को हार्डवेयर दुकान में घुसकर बदमाशों ने संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक 50 वर्षीय राम अवतार सिन्हा एलआईसी के अभिकर्ता का भी काम करते थे| घटना के कारणों का पता नहीं हो सका है। परिजन मौत के घंटों बाद तक गोली मारने की घटना से इंकार करते हुए गिरकर मौत होने की बात कह रहे थे। ग्रामीण अंदेशा जता रहे हैं कि दहशत के कारण परिवार चुप्पी साधे है। बिहारशरीफ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिवार के हवाले कर दिया। घटनास्थल से एक कारतूस मिला है।बदमाश ग्राहक बन उनकी दुकान में आए और संचालक के पेट में गोली मार दी। घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पड़ोसियों ने गोली की आवाज नहीं सुनी। इस कारण अंदेशा जताया जा रहा है कि साइलेंसर लगे पिस्टल से घटना को अंजाम दिया गया। दूसरे ग्राहक के आने पर घटना का खुलासा हुआ। जख्मी को नजदीकी शेखपुरा के सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मौके से एक कारतूस बरामद हुआ। कारणों का पता नहीं चल सका है। लिखित शिकायत पर केस दर्ज होगा। पुलिस मामले की अनुसंधान में जुुट गयी है| हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in