scientists-informed-farmers-to-do-advanced-farming
scientists-informed-farmers-to-do-advanced-farming

वैज्ञानिकों ने किसानों को उन्नत खेती करने की दी जानकारी

गोपालगंज,04 फरवरी(हि.स.)। मौसम के अनुरुप खेती की तकनीक बताने के लिए गुरुवार को कृषि कार्यालय में एक दिवसीय कृषक वैज्ञानिक वार्तालाप कार्यक्रम की आयोजन किया गया।कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को उन्नत तकनीक की जानकारी दी गई। मौके पर खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती एवं उनमें लगने वाले रोग तथा उपचार की जानकारी दी गई। साथ ही किसानों द्वारा बताये गए समस्याओं का समाधान भी किया गया। इस अवसर पर श्रीविधि से खेती करने के बारे में भी किसानों को बताया गया। वैज्ञानिकों ने मशरूम उत्पादन के लिए भी किसानों को प्रशिक्षण दिया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के बाद किसानों को संबोधित करते हुए डीएम ने कहा कि मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए किसानों को बदलना होगा। ऐसे फसलों को लगाएं जिसमें पानी की आवश्यकता कम हो। इसके अलावा वैज्ञानिकों के बताए तकनीक का उपयोग करें। ताकि पैदावार में बढ़ोत्तरी हो सके। कार्यक्रम में उपस्थित कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को अच्छी फसल की पैदावार के लिए किस समय सिंचाई की जाना चाहिए। कीट पतंगों से बचने के उपाय बता, ताकि किसान उन्नत खेती कर सकें। वरिय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ रामकृष्ण राय ने पशुपालन संबंधी सुझाव दिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ वेद नारायण सिंह ने कहा कि किसानों का उन्नत एवं वैज्ञानिक तरीको से खेती करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। साथ ही उचित कृषि उपायों को अपनाने की बारे में बताया। उन्नत किसानों संबोधित करते हुए बताया कि समय समय पर कृषि वैज्ञानिक अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में कैंप लगाकर किसानों को कृषि के रकबे, सिंचाई के रकबे में वृद्धि, कृषि को उन्नत कृषि बनाने और वैज्ञानिक तरीकों से खेती करने, मृदा परीक्षण तथा परंपरागत खेती से हटकर अन्य कृषि उत्पादों की ओर ध्यान देकर आय को दोगुना की जानकारी दी जा रही है।प्रभारी पदाधिकारी सूर्यनारायण प्रसाद, आत्मा के निदेशक विकास कुमार सहायक निदेशक उद्यान नेयाज अहमद, सहायक निदेशक अभियंत्रण गौतम कुमार, सहायक निदेशक पौधा संरक्षण वरूण कुमार,वैज्ञानिक यांत्रिक ई नवीन कुमार, संजय कुमार व सुनील कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अखिला-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in