sarvodaya-tripurari-sharan-was-the-pioneer-of-khadi-development-made-invaluable-contribution
sarvodaya-tripurari-sharan-was-the-pioneer-of-khadi-development-made-invaluable-contribution

खादी विकास के पुरोधा थे सर्वोदय त्रिपुरारी शरण ,किया अमूल्य योगदान

नवादा 28 जून (हि स)। दिवंगत प्रखर सर्वोदयी नेता व खादी पुरुष के नाम से मशहूर जेपी आश्रम सोखोदेवरा के मार्गदर्शक रहे त्रिपुरारी शरण की आठवीं पुण्यतिथि सोमवार को नवादा जिले के लोकनायक जेपी सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा में मनाई गई। इस अवसर पर लोगों ने उनके तैलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजली दी। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया एवं सर्व धर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। पुण्यतिथि पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने त्रिपुरारी शरण को देश का एक महान विभूति बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि त्रिपुरारी शरण ने एक नई क्रांति के तहत अपने बल बूते खादी की दिशा व दशा को बदल दिया था। यही कारण है कि उनका त्रिपुरारी माॅडल चरखा आज भी पूरे देश में विख्यात है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. रंजन कुमार सिंह ने कहा कि त्रिपुरारी बाबू न सिर्फ एक समाजसेवी व आन्दोलनकारी ही नहीं बल्कि समाज के लिए एक सच्चे व महान मार्गदर्शक भी थे। ग्राम निर्माण मण्डल के डॉ भारत भूषण शर्मा ने कहा कि त्रिपुरारी शरण को बिहार सरकार ने खादी पुरुष और झारखंड सरकार ने खादी रत्न से नवाजा था। उनके पदचिह्नों पर चलकर खादी का और भी विकास किया जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in