samastipur-railway-division-recovers-revenue-in-the-financial-year
samastipur-railway-division-recovers-revenue-in-the-financial-year

समस्तीपुर रेल मंडल ने वित्तीय वर्ष में की रेकॉर्ड राजस्व की वसूली

सहरसा,01 अप्रैल(हि.स.)।समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में माल लोडिंग व अनलोडिंग के क्षेत्र में रेल राजस्व में रेकार्ड बना ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कोविड-19 काल में आये विषम परिस्थितियों में भी मंडल के कर्मचारियों, अधिकारियों एवं माल व्यापारियों ने एक टीम की तरह कार्य करते हुए वित्तीय वर्ष 2020-21 में 6963 रेकों की अनलोडिंग की जो वित्तीय वर्ष 2019-20(4741 रेक) की अपेक्षा 46.8 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार वित्तीय वर्ष 2020-21 में मक्का(171 रेक), चीनी(40 रेक), धान(18 रेक) एवं चावल(08 रेक) सहित कुल 237 रेकों की लोडिंग की गयी तथा विभिन्न गंतव्यों के लिए भेजा गया। समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र ने बताया कि मंडल के वाणिज्य विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2020-21 में अर्जित की गयी। जिसमें मंडल में 59.86 लाख यात्रियों के परिवहन से 239.69 करोड़ रूपये की आय अर्जित हुई। यहाँ उल्लेखनीय है कि वर्तमान में केवल विशेष गाड़ियों का परिचालन हो रहा है। कम संख्या में यात्री गाड़ियों के परिचालन होने के वावजूद भी मंडल ने उपरोक्त आय अर्जित करने में सफलता पायी है। इसी प्रकार इस वित्तीय वर्ष में माल आय के रूप में 132.94 करोड़, अन्य कोचिंग आय के रूप में 5.63 करोड़, सन्ड्री आय के रूप में 3.42 करोड़ अर्जित हुए। उन्होने बताया कि नये माल गोदाम का प्रावधान किया गया। मंडल में पहली बार नये माल यातायात के रूप में धान एवं चावल की लोडिंग की गयी तथा रामगढ़वा में ऑटोमोबाईल की अनलोडिंग की गयी। भगवानपुर देसुआ स्टेशन को ग्रीन फिल्ड इनवेस्मेंट के तहत पाईवेट पार्टी द्वारा पीपीपी माॅडल के अंतर्गत माल गोदाम के विकास एवं रख-रखाव हेतु निविदा द्वारा सफलतापूर्वक चुना गया। मंडल में पहली बार आॅनलाईन निविदा पद्वति के द्वारा 36 मल्टी परपस स्टाॅल ठीका का आवंटन किया गया। विभिन्न मदों में लंबे समय से चल रहे बकायों का निस्तारण करवाते हुए 4.17 करोड़ रूपये वसूल किए गये। विषम परिस्थितियों के बावजूद भी मंडल द्वारा प्राप्त उपलब्धियों पर श्री सरस्वती चन्द्र, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक एवं श्री रूपेश कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि श्री अशोक माहेश्वरी, मंडल रेल प्रबंधक महोदय के कुशल मार्गदर्शन में समस्तीपुर मंडल यात्रियों को बेहतर यात्री सुविधा देने के साथ-साथ रेल राजस्व अर्जन हेतु भी प्रतिबद्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in