rjd-workers-demonstrated-burnt-effigy
rjd-workers-demonstrated-burnt-effigy

राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, जलाया पुतला

बेगूसराय, 24 मार्च (हि.स.)। बिहार में गिरती विधि व्यवस्था, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महंगाई एवं विधानसभा में तेजस्वी यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की पिटाई के विरोध में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद कैंटीन चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा का पुतला जलाया गया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष मोहित यादव ने कहा कि आजाद भारत में इस तरह की घटना नहीं घटी थी। जिस तरह से महाभारत काल में द्रोपदी का चिरहरण किया गया था, वही घटना बिहार विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में महिला विधायिका के साथ किया गया। मौके पर राजद के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाभर के कार्यकर्ता उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in