remembered-kayastha-mahasabha-national-president-ravi-nandan-sahai
remembered-kayastha-mahasabha-national-president-ravi-nandan-sahai

याद किए गए कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि नंदन सहाय

बेगूसराय, 28 फरवरी (हि.स.)। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं आदि चित्रगुप्त मंदिर पटना सिटी के कार्यकारी अध्यक्ष रवि नंदन सहाय तथा जिला कार्यालय प्रभारी रजनी रंजन सिन्हा के निधन पर रविवार को चित्रगुप्त महापरिवार द्वारा बेगूसराय के लोहिया नगर में स्थित चित्रगुप्त मंदिर के प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने की। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रवि नंदन सहाय अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावे तिरहुत शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय, श्याम नंदन सहाय महाविद्यालय, के.एन. सहाय इंस्टिट्यूट ऑफ इनभारमेंट एंड अर्बन डेवलपमेंट, एसोसिएट पिगमेंट लिमिटेड, सहाय प्रॉपर्टीज एंड इन्वेस्टमेंट के अध्यक्ष एवं दी हंगर प्रोजेक्ट न्यूयार्क के बिहार परिषद के पूर्व अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय सहयोग परिषद बिहार के महासचिव, इंडिया चायना सोसाइटी बिहार के उपाध्यक्ष, एग्रीकल्चर सेल बिहार चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष, ओइसका इंडिया (जापान) बिहार के कोषाध्यक्ष, मानवाधिकार संघ बिहार के सदस्य, बिहार उद्योग संघ के पूर्व कार्यपालक सदस्य, भारत पूनर्वास केंद्र दिल्ली के सदस्य एवं बांकीपुर एवं पटना गोल्फ क्लब के सदस्य सहित कई सामाजिक शैक्षणिक संस्थाओं से सक्रिय तौर से जुड़े रहे है। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा को संगठित एवं विस्तार करने में रवि नंदन सहाय के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। श्रद्धांजलि सभा को प्रांतीय उपाध्यक्ष राधा कृष्ण प्रसाद सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिन्हा, जिला महामंत्री राजेश कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष एवं चित्रगुप्त महापरिवार लोहिया नगर के अध्यक्ष विन्देश्वरी एवं जिला संगठन मंत्री बीनू सिन्हा आदि ने भी संबोधित किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in