कोरोना को हराकर घर लौटे रघुवंश प्रसाद सिंह
कोरोना को हराकर घर लौटे रघुवंश प्रसाद सिंह

कोरोना को हराकर घर लौटे रघुवंश प्रसाद सिंह

कहा, रामा सिंह मामले में अपने फैसले पर अडिग हूँ पटना, 30 जून (हि.स.)। पूर्व केंद्रीय मंत्री व राजद के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह को मंगलवार को पटना एम्स से छुट्टी मिल गई है। कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। एम्स के कोविड-19 नोडल पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रघुवंश प्रसाद सिंह अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। एहतियातन 14 दिनों तक उन्हें होम क्वारैंटाइन रहना होगा। पिछले दिनों रघुवंश प्रसाद सिंह वैशाली में अपने घर पर थे और अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें बुखार था और दवा देने के बाद भी तबीयत ठीक नहीं हो रही थी। इसके बाद 17 जून को उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया। अगले दिन उनकी कोरोना जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। इसके बाद उन्हें आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट किया गया। 26 जून को उनकी दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। स्वस्थ होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि सबकी दुआओं और डॉक्टरों की मेहनत से मैं स्वस्थ हो चुका हूं। रामा सिंह के मसले पर रघुवंश ने कहा कि मैं अपने फैसले पर अडिग हूं। रामा सिंह को राजद में लाने की चर्चा के बीच रघुवंश प्रसाद ने 23 जून को राजद के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में लालू ने इस मामले में दखल दिया और तेजस्वी को अपना फैसला बदलना पड़ा। फिलहाल राजद में रामा सिंह की एंट्री को टाल दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव रंजन /विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in