प्रतियोगिता के विजयी 263 प्रतिभागियों को दिया गया पुरस्कार

prize-given-to-the-winning-263-contestants-of-the-competition
prize-given-to-the-winning-263-contestants-of-the-competition

भागलपुर, 17 फरवरी (हि.स.)। जिले के हंस वाहिनी क्लब अजमेरीपुर ने नवयुवक सर्वोदय संघ के सहयोग से बुधवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर क्विज प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि परिधि के निदेशक उदय थे। इस मौके पर हंस वाहिनी क्लब की ओर 263 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता 4 खण्डों में विभक्त थी। समारोह को संबोधित करते हुए उदय ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था ने ही ज्ञान और शिक्षा का सर्वव्यापीकरण किया है। संयोग कहें या दुर्योग अंग्रेजों के आने के बाद ही सभी को पढ़ने का अवसर मिला। मैकाले की शिक्षा पद्धति की हम लाख बुराई करें पर सच है कि मैकाले ने ही शिक्षा के दरवाजे सभी के लिये खोले। ये अच्छी बात है शिक्षा की भूख गांव गांव तक बढ़ी है। बड़ी संख्या में लड़कियां आगे आयी हैं। निजीकरण के जरिये अंग्रेजी और प्राइवेट स्कूलों को बढ़ावा देकर सरकारी शिक्षण संस्थानों को नष्ट करने की साजिश चल रही है लेकिन इसी में हमें संघर्ष करते हुए रास्ता ढूंढना है। विकास का हर रास्ता शिक्षा होकर ही गुजरता है। स्थानीय हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक मनोज मंडल ने कहा कि क्विज प्रतियोगिता से हम अपनी जानकारी तो बढ़ाते हैं लेकिन ज्ञान नहीं बढ़ाते। जो बड़ो का आदर करते हैं, जिसमें अनुशासन है और जो अपने साथ साथ समाज के बारे सोचता है, वही ज्ञानी है। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर सम्मानित अतिथि पैक्स अध्यक्ष प्रकाश मंडल, पंचायत समिति सदस्य मनोज मंडल, उप सरपंच विजय कुमार शर्मा, चतुर्भुज मंडल, मनोज शर्मा, राजेन्द्र शर्मा आदि ने भी सम्बोधित कर छात्रों का मनोबल बढ़ाया। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in