सहरसा की प्रियंका आनंद बिहार राजपा की अध्यक्ष मनोनीत
सहरसा की प्रियंका आनंद बिहार राजपा की अध्यक्ष मनोनीत

सहरसा की प्रियंका आनंद बिहार राजपा की अध्यक्ष मनोनीत

सहरसा,11जून(हि.स.)। राष्ट्रवादी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल भारती ने जिला पार्षद प्रियंका आनंद को पार्टी के बिहार इकाई का अध्यक्ष मनोनीत किया है। गुरुवार को सहरसा में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ आयोजित एक सादे समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवनारायण ठाकुर, बिहार राजपा के प्रभारी व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विनोद यादव एवं राष्ट्रीय सचिव दिनेश कामत ने इन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल भारती ने नई दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रियंका आनंद को बधाई दी। पद ग्रहण करते हुए प्रियंका आनंद ने कहा कि धनबल बाहुबल जात पात से ऊपर उठकर सेवा भाव से हमें काम करना है। आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी सुप्रीमो अनिल भारती के निर्णय के अनुसार 150 सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। शेष 93 सीट समान विचारधारा वाली पार्टी के लिए छोड़ दिया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in