prime-minister-has-made-karpoori-thakur39s-dreams-come-true-giriraj-singh
prime-minister-has-made-karpoori-thakur39s-dreams-come-true-giriraj-singh

प्रधानमंत्री ने किया है कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार : गिरिराज सिंह

बेगूसराय, 17 फरवरी (हि.स.)। गुदरी के लाल नाम से चर्चित पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को उनके 33वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस मौके पर बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जहां सोशल मीडिया के माध्यम से श्रद्धांजलि दी। वहीं, विभिन्न संगठनों द्वारा जिला भर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। गिरिराज सिंह ने कहा कि 'बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करते हुए, पिछड़ों एवं वांछितों के हित में कानून बनाकर उन्हें सशक्त और सम्मानित किया है।' शहीद सुखदेव सिंह समिति के तत्वावधान में लोहिया कर्पूरी आश्रम में जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि शिक्षक नेता अमरेन्द्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में मनाई गई। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद सुखदेव सिंह समिति द्वारा कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की मांग उठाई गई है। गुजरी के यह लाल सही में भारत के रत्न थे, सरकार सम्मानित करे। मौके पर राजद नेता महादेव साह, सुशील कुमार सिंह एवं रंजीत ठाकुर आदि ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अंग्रेज की शिक्षा पद्धति को हटाने के लिए अपने मुख्यमंत्री काल में बिना अंग्रेजी फेल किए हुए मैट्रिक पास करने की इजाजत दी थी। अति पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in