preparation-for-surya-namaskar-has-increased-making-sports-organization-sharp
preparation-for-surya-namaskar-has-increased-making-sports-organization-sharp

तेज हो गई सूर्य नमस्कार की तैयारी, संगठन को धारदार बना रही है क्रीड़ा भारती

बेगूसराय, 15 फरवरी (हि.स.)। खेल और खिलाड़ियों के उत्थान के साथ-साथ भारतीय परंपरागत खेल-कूद को गति देने के लिए काम कर रही क्रीड़ा भारती ना केवल अपने पंचसूत्र कार्यक्रम को गति देने में लगी हुई है। बल्कि उत्तर बिहार प्रांत में निरंतर कार्य करते हुए सभी जिलों में जिला संगठन इकाई का गठन करते हुए अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर तक संगठन विस्तार के कार्यक्रम में भी जुटी हुई है। जिससे कि अधिक से अधिक खिलाड़ियों को संघ-संगठन से जोड़ते हुए खेलों का विकास किया जा सके। इसके लिए छह एवं सात मार्च को बेगूसराय में संगठन का दो दिवसीय प्रांतीय प्रशिक्षण शिविर तथा सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से संघ-संगठन को धारदार बनाया जाएगा। इसकी तैयारी के साथ साथ माघ सप्तमी के दिन 19 फरवरी को आयोजित होने वाले सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम की भी जोरदार तैयारी की जा रही है। बेगूसराय जिला मुख्यालय में यह कार्यक्रम सर्वोदय नगर स्थित सेंट्रल पब्लिक स्कूल के मैदान में सुबह सात बजे से होगा। जिसमें संघ के पदाधिकारी, विभिन्न अनुषंगी इकाई के पदाधिकारी और स्वयंसेवक, विभिन्न खेलों से जुड़े हुए खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में बच्चे भाग लेंगे। समग्र व्यवस्था को क्रीड़ा भारती के जिलाध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, जिला मंत्री रणधीर कुमार एवं कोषाध्यक्ष महेश कुमार संचालित करेंगे। जिला मंत्री रणधीर कुमार ने बताया कि इसके साथ ही क्रीड़ा भारती बेगूसराय का संगठन विस्तार करते हुए विकास कुमार को जिला उपाध्यक्ष, ऋषु भारद्वाज को जिला सह मंत्री, सुरेन्द्र किशोरी को जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी, सन्नी कुमार को नगर संयोजक, रौशन कुमार को बेगूसराय ग्रामीण संयोजक, राहुल प्रियदर्शी को मटिहानी संयोजक, पप्पू चौरसिया को वीरपुर संयोजक, केतन कुमार को भगवानपुर संयोजक, दीपक कुमार को बछवाड़ा संयोजक, अंकेश कुमार को तेघड़ा संयोजक, रवीश कुमार गुप्ता को बखरी संयोजक, आनंद महतों को नावकोठी संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in