prem-narayan-garhwal-dies-cm-expresses-condolences
prem-narayan-garhwal-dies-cm-expresses-condolences

प्रेम नारायण गढ़वाल का निधन, सीएम ने व्यक्त की संवेदना

पटना, 21 अप्रैल (हि.स.)। बिहार विधान परिषद् के पूर्व सदस्य और पूर्व मंत्री प्रेम नारायण गढ़वाल का बुधवार भोर चार बजे निधन हो गया। वे 1972 से 1990 तक बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे और बिहार सरकार के मंत्री भी बने। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री प्रेम नारायण गढ़वाल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। बिहार विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह ने भी प्रेम नारायण गढ़वाल की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है और उनके परिवार के लिए संवदेना प्रकट की है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in