prabhat-ranjan-jha-nominated-as-jdu39s-state-secretary
prabhat-ranjan-jha-nominated-as-jdu39s-state-secretary

जदयू के प्रदेश सचिव पद पर प्रभात रंजन झा मनोनीत

सहरसा,29(हि.स.)। ब्राह्मण महासभा के संरक्षक सदस्य एवं जदयू नेता प्रभात रंजन झा को जनता दल यूनाइटेड बिहार का प्रदेश सचिव मनोनीत होने पर ब्राह्मण समाज मे खुशी का माहौल व्याप्त है। ब्राह्मण महासभा सहरसा के संरक्षक संजय मिश्रा एवं मधुकांत झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जदयू नेता एवं सभा के संरक्षक सदस्य प्रभात रंजन झा के प्रदेश सचिव मनोनीत होने से ब्राह्मण समाज के लिए गर्व की बात है। प्रभात रंजन समाज के उत्थान के लिए हर क्षण प्रयासरत रहते हैं। उनके सत्तारुढ़ दल के प्रदेश सचिव बनने से समाज हित के लिए वो और भी मजबूती से कार्य कर सकेंगे। सहरसा ब्राह्मण महासभा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ समस्त जदयू के शीर्ष नेतृत्व को आभार प्रकट करता है।ज्ञात हो कि पिछले दिनों जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने अपने प्रदेश कमिटी की घोषणा किये। जिसमे सहरसा से एक मात्र नेता प्रभात रंजन झा को प्रदेश सचिव की कमान सौपा गया है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in