पटना और मुजफ्फरपुर में 500-500 बेड के होंगे कोविड अस्पतालः अश्विनी चौबे
पटना और मुजफ्फरपुर में 500-500 बेड के होंगे कोविड अस्पतालः अश्विनी चौबे

पटना और मुजफ्फरपुर में 500-500 बेड के होंगे कोविड अस्पतालः अश्विनी चौबे

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. सतीश रेड्डी से की बात डीआरडीओ तैयार करेगा, भूमि निरीक्षण का कार्य संपन्न दोनों अस्थायी अस्पताल के कार्य प्रगति से अवगत हुए केंद्र सरकार की पहल पर दिल्ली की तर्ज पर बन रहे दोनों हॉस्पिटल पटना, 29 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि कोविड-19 के विरुद्ध जंग में बिहार में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) बिहार के 2 बड़े शहर पटना और मुजफ्फरपुर में अस्थायी कोविड-19 हॉस्पिटल तैयार करेगा। ये दोनों अस्पताल 500-500 बेड के होंगे। इसके लिए भूमि निरीक्षण का कार्य संपन्न हो चुका है। बुधवार को उन्होंने डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. जी सतीश रेड्डी से बुधवार को फोन पर बात की और दोनों कोविड अस्पताल की कार्य प्रगति और तैयारियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री चौबे को डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. रेड्डी ने बताया कि दोनों जगह 125-125 सभी सुविधाओं से युक्त आईसीयू बेड तैयार किया जाएगा। दोनों अस्थायी कोविड-19 अस्पताल में डिफेंस के डॉक्टर एवं पारा मेडिकल स्टाफ होंगे। कार्यों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। यथाशीघ्र दोनों जगह अस्थायी अस्पताल बनकर शुरू हो जाएगा। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया कि कोविड-19 के रोकथाम के लिए बिहार सरकार पूरी मुस्तैदी से जुटी हुई है। केंद्र सरकार हर संभव मदद उपलब्ध करा रही है। जिस तरह दिल्ली में डीआरडीओ ने कोविड-19 के विरुद्ध जंग में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था। उसी तर्ज पर जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी। चौबे ने कहा कि जनता के लिए यह वरदान साबित होगा। दोनों अस्थायी अस्पतालों से काफी मदद मिलेगी। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री रक्षा मंत्री एवं गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। सुशांत सिंह औऱ उनके परिवार को मिले न्याय केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि सुशांत सिंह और उनके परिवार को न्याय मिले। इसके लिए महाराष्ट्र सरकार को जांच की गति तेज करनी चाहिए। पूरा देश यह जानना चाहता है कि आखिर वह कौन सी परिस्थिति थी, जिस वजह से होनहार अभिनेता सुशांत सिंह ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। बिहारवासी आज भी उनके निधन के सदमे से उभरे नहीं है। पूरे देश के लोग अपने इस होनहार अभिनेता को चाहते थे। राफेल से और अधिक मजबूत होगी भारतीय वायुसेना केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री चौबे ने राफेल के भारत आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना की ताकत कई गुना अधिक बढ़ गई है। इससे हिंदुस्तान की सुरक्षा और अधिक मजबूत हुई है। दशकों से लंबित भारतीय वायुसेना को आज वह ब्रह्मास्त्र मिला है जिसका इंतजार काफी समय से पूरे देश को था। राफेल अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के पहले जत्थे का भारत में आगमन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कुशल रणनीति, विदेश नीति का नायाब उदाहरण है। राम मंदिर को लेकर लोगों में है खासा उत्साह केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री चौबे ने कहा कि 5 अगस्त का पूरे देशवासियों को बेसब्री से इंतजार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस दिन अयोध्या में भव्य राम मंदिर का शिलान्यास करेंगे। बक्सर से भी माटी लेकर लोग पहुंच रहे हैं। महर्षि विश्वामित्र की धरती बक्सर से भगवान राम का विशेष और अलौकिक संबंध है। भगवान राम यहीं पराक्रमी राम कहलाए। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in