Participated in Shriram's work by surrendering according to ability: Rajkishore Singh
Participated in Shriram's work by surrendering according to ability: Rajkishore Singh

क्षमता के अनुसार समर्पण कर श्रीराम के काम में बने सहभागी : राजकिशोर सिंह

बेगूसराय, 17 जनवरी (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मंसूरचक इकाई के बैनर तले बहरामपुर पंचायत के सलेमपुर में रविवार को समाजिक कार्यकर्ता नितीश कुमार ईश्वर द्वारा कंबल वितरण सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सभी स्थिति-परिस्थिति में समाज के कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। इसी कड़ी में यहां के सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा कंबल वितरण कर सराहनीय कार्य किया गया है। उन्होंने लोगों से श्रीराम मंदिर निर्माण में सहभागिता के लिए हर घर से सहयोग राशि देकर अपनी भागीदारी दर्ज कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बन रहा श्रीराम मंदिर हिंदू धर्म नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में सनातन आस्था का प्रतीक है। ऐसे में हम सब का कर्तव्य है कि अपनी क्षमता के अनुसार निधि समर्पण कर श्रीराम के काम में सहभागी बनें। बछवाड़ा विधायक सुरेन्द्र मेहता ने कहा कि कंबल वितरण गरीब के प्रति संवेदना प्रकट करना है। कपड़ा, घर, रोटी के अभाव में गरीब की क्या दुर्दशा होती है, वह बात देश के प्रधानमंत्री को पता था। गरीब के अंदर ईश्वर निवास करता है, गरीब की पूजा करनी चाहिए। गरीब की सेवा में समय लगाने वाला धरती पर स्वर्ग प्राप्त करेगा। मंच संचालन सुमन ईश्वर ने किया। इस दौरान लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in