partial-impact-of-bandh-in-bihar-traffic-disrupted-in-vaishali-jehanabad-and-darbhanga
partial-impact-of-bandh-in-bihar-traffic-disrupted-in-vaishali-jehanabad-and-darbhanga

बिहार में बंद का आंशिक असर, वैशाली, जहानाबद और दरभंगा में यातायात बाधित

पटना, 26 मार्च (हि.स.)। बिहार बंद का पूरे प्रदेश में आंशिक असर है। पटना में शुक्रवार सुबह से ट्रैफिक पर इसका कोई असर नहीं था लेकिन दिन बढ़ने के साथ डाकबंगला चौराहे पर बंद समर्थक पहुंचने लगे। राजद के नेता और कार्यकर्ताओं के अलावा जन अधिकार पार्टी (जाप) के नेता कार्यकर्ता भी डाकबंगला चौराहे पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए ट्रैफिक जाम किया। जाम में फंसे मंत्री संजय झा बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक-2021 को लेकर विधानसभा में हो-हंगामे के बाद पुलिसकर्मियों के विपक्षी विधायकों के साथ मारपीट की घटना को लेकर महागठबंधन ने शुक्रवार को बिहार बंद का आह्वान किया है। बिहार बंद को लेकर महागठबंधन के समर्थक सड़कों पर उतर गए हैं। कई जगहों पर बंद समर्थकों ने सड़क पर आगजनी कर आवागमन ठप कर दिया, जिससे सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। उधर, नीतीश कुमार के खिलाफ राजद के कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी भी कर रहे हैं। बंद समर्थकों ने जहानाबाद शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर भोर चार बजे से ही जाम लगा दिया। वैशाली में राजद समर्थकों ने सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-22 पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हो गया। बंद की वजह से नीतीश सरकार में सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री संजय कुमार झा का काफिला भी जाम में फंस गया। दरभंगा में बंद समर्थकों ने ट्रेन यातायात को बाधित किया है। भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने लहेरियासराय स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस को रोका है। राजद विधायक मुकेश रोशन आज सुबह हाजीपुर में सड़क पर समर्थकों के साथ उतर आए, जबकि जहानाबाद में भी राजद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरकर बंद को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। जहानाबाद में पटना-गया मुख्य सड़क पर बंद समर्थकों ने आज भो चार बजे ही जाम लगा दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) संख्या -83 और एनएच-110 को ठप कर दिया गया है। दरभंगा में बंद के दौरान महागठबंधन के नेताओं ने सड़क और रेल सेवा को बाधित किया। कटिहार के शहीद चौक पर प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर जाम लगा दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ गोविन्द/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in