मकर संक्रांति पर दरिद्र.नारायण भोज का आयोजन, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण
भागलपुरए 14 जनवरी (हि.स.)। पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर जमालपुर पंचायत के वार्ड नंबर चार में गुरुवार को मकर संक्रांति के अवसर पर नवगछिया पुलिस जिला स्तंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष माया देवी द्वारा दरिद्र.नारायण भोज किया गया। भोजन कराने के बाद उन्होंने 60 से अधिक गरीबों, जरूरतमंदों, विधवा व दिव्यांगो के बीच इस कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण भी किया। माया देवी ने जरूरतमंदों की सेवा को असली पूजा व पुण्यदायी बताया। इस मौके पर कैलाश राय, मनोज राय, डाण् कैलाश पासवान, मंटु राय, नित्यानंद राय, मुरारी कुमार, डोमी पासवान, बिजली देवी आदि ने भी कंबल वितरण के व्यवस्था संयोजन में सहयोग किया। वहीं प्रखंड में मकर संक्रांति का त्योहार पूरी श्रद्धा के मनाई गई। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/हिमांशु शेखर-hindusthansamachar.in