one-day-regional-workshop-organized-by-bjym
one-day-regional-workshop-organized-by-bjym

भाजयुमो का एक दिवसीय क्षेत्रिय कार्यशाला आयोजित

सहरसा,26 मार्च(हि.स.)।भारतीय जनता युवा मोर्चा (भजयुमो) के तत्वाधान में शुक्रवार को एक दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया।जिसमे तीन जिले सहरसा, सुपौल एवं मधेपुरा के युवा मोर्चा के पदाधिकारी ने भाग लिया। कार्यशाला की अध्यक्षता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कला संस्कृति युवा मंत्री डॉ अलोक रंजन ने प्रथम सत्र की शुरुआत कर युवा प्रशिक्षु की बीच बजट सत्र को विस्तृत रूप से बतया। उन्होंने बिहार की बजट के प्रत्येक पहलु को बिन्दुसार रखने का कार्य किया। आत्मनिर्भर बिहार को लेकर बिहार सरकार प्रतिबद्ध है। युवा रोजगार देने वाला बने जिनसे स्वरोजगार का अवसर पैदा हो। प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि युवाओ के भागीदारी एवं रोजगार के लिए सरकार कटिबद्ध है। बिहार को आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्रभारी अंकेश सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर चर्चा की। प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी डॉ राम नरेश सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में युवा मोर्चा ही भाजपा है। व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ शशि शेखर सम्राट ने कहा युवा मोर्चा को आने वाले दिनों में बहूत कार्य करने है।युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है एवं उनका भविष्य भाजपा है। कार्यशाला का संचालन क्षेत्रीय प्रभारी गिरीशचंद्र ठाकुर एवं प्रवीण कुमार ने किया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा कि जिला युवा मोर्चा के कार्यकार्ता पूरी तत्परता के साथ कार्यशाला को सफल बनाया है। मीडिया प्रभारी अमित आनंद ने सभी अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते कहा कि आगामी पंचायती चुनाव की तैयारी के साथ कोरोना जैसे वैश्विक महामारी के बारे मे जागरूक करना हम युवा मोर्चा के साथियों के लिए अति महत्वपूर्ण है। मौके पर पूर्व विधायक संजीव झा, जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, अरुण चौधरी, दिनेश यादव, अभिषेक बर्धन, सुपौल जिलाध्यक्ष प्रकाश झा, मधेपुरा जिलाध्यक्ष मंटू यादव, भाजयुमो के उपाध्यक्ष सिंकू सिन्हा, उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता, इश्वर ठाकुर, प्रशांत सिंह राठोर, मनीष सिन्हा, रवि जयसवाल, प्रवक्ता शक्ति गुप्ता, मीडिया प्रभारी अमित आनंद, अतुल पराशर, रतन दुबे, पंकज ठाकुर, प्रिंस सिंह सहित सभी मंडल अध्यक्ष मोजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in