objectionable-post-on-gods-cost-leader-of-bhima-army-arrested
objectionable-post-on-gods-cost-leader-of-bhima-army-arrested

महंगा पड़ा देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट, भीम आर्मी का नेता गिरफ्तार

बेगूसराय, 20 फरवरी (हि.स.)। भीम आर्मी और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के एक नेता को सोशल मीडिया पर देवी-देवता के विरुद्ध आपत्तिजनक पोस्ट करना महंगा पड़ गया है। आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात उसे गिरफ्तार कर लिया है। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार विजय पासवान नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। एसपी अवकाश कुमार के निर्देश पर नगर थाना की पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार विजय पासवान ने एआईआईएमएस और रालोसपा गठबंधन में रालोसपा के टिकट पर बखरी विधानसभा से 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था। विजय पासवान भीम आर्मी का भी नेता है तथा बराबर फेसबुक के माध्यम से विभिन्न देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करता था। बीते दिनों मां सरस्वती को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। अपने पोस्ट में उसने ब्रह्मा को बलात्कारी देवता बताते हुए जस्टिस फॉर सरस्वती का नारा दिया था। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी के निर्देश पर शुक्रवार की रात उसे गिरफ्तार किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in