सुबह 6:30 बजे से शाम 4.30 बजे तक डाले जायेंगे वोट नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक 30 जनवरी से 2 फरवरी तक दाखिल किये जायेंगे नामांकन पटना, 14 जनवरी (हि.स.)। बिहार में 1511 पैक्सों के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। मतदान 15 फरवरी को होगा। अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार 30 जनवरी से 2 फरवरी तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। नामांकन दाखिल करने का समय सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित है। 3 और 4 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 6 फरवरी को नामांकन वापसी की तिथि है। इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किये जायेंगे। मतदान 15 फरवरी को सुबह 6:30 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक होगा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। मतगणना भी उसी दिन होगी। पैक्स सदस्य ही चुनाव में प्रत्याशी और मतदाता होते हैं। सभी प्रमंडलीय आयुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वह 25 जनवरी तक अपने स्तर पर आब्जर्वर की नियुक्ति कर दें। साथ ही उन्हें बोला गया है कि इस चुनाव में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 2, पिछड़े वर्ग के लिए 2 और अति पिछड़े वर्ग के लिए 2 स्थान रिजर्व होंगे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव-hindusthansamachar.in