सीएम नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया शोक
सीएम नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया शोक

सीएम नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर जताया शोक

पटना, 14 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को चर्चित अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। दुख व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि उनके असमय निधन से फिल्म जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि सुशांत सिंह राजपूत बिहार के रहने वाले थे और उन्होंने अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनायी थी। वे दर्शकों के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। उनका निधन हृदयविदारक घटना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। सीएम ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्मा की चिर शांति और उनके परिजनों, प्रशंसकों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in