neighborhood-youth-parliament-program-organized-by-the-government-of-india
neighborhood-youth-parliament-program-organized-by-the-government-of-india

भारत सरकार द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन

पूर्णिया, 27 फरवरी (हि.स.)।युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन महिला कॉलेज पूर्णिया के सभागार में आज किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विधायक विजय खेमका ,प्रधनाचार्य महिला कॉलेज संजय कुमार सिंह और सत्य प्रकाश यादव ने किया। मुख्य अतिथि विधायक खेमका ने अपने सम्बोधन में युवा संसद कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए जलवायु परिवर्तन के बारे में विस्तार से बताया। सत्य प्रकाश यादव ज़िला युवा अधिकारी ने कार्यक्रम के महत्ता पर जोर देते हुए आज के परिवेश में युवाओं को मुख्य धारा से जुड़ने में युवाओं का आवाहन किया। प्राचार्य संजय कुमार सिंह ने अपने भाषण में जल संरक्षण की विशेषता पर प्रकाश डाला। विजय श्रीवास्त्व समाज सेवी ने अपने भाषण में आत्मनिर्भर भारत पर बल दिया। आदित्य रंजन ज़िला आपदा प्रबंधन सलाहकार ने आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर विस्तार से बताया। मोके पर डॉ गजाधर यादव, पूर्व एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक पुर्णिया विश्वविद्यालय , डॉ जागृति कुमारी एन एस एस महिला कॉलेज ने भी अपना विचार रखें। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं के तरफ से मो0 मो आजम ,अब्दुल करीम, कुमारी जागृति ,अन्नू कुमारी,मुन्नी कुमारी ,ने भी स्थानीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त किये ।जबकि मंच संचालन सुप्रिया सांडिलय ने की।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से मुरलीमनोहर भारती लेखा एवम कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र ,के पी यादव , नेहा कुमारी झा, राजकुमार , तास्किन ,मो0 अनसर की मुख्य भूमिका रही । हिन्दुस्थान समाचार/नंदकिशोर हिन्दुस्थान सामाचार /नन्दकिशोर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in