संकट की घड़ी में हर बिहारी के आगे ढाल बनकर खड़ी है एनडीए सरकारःअरविंद सिंह
संकट की घड़ी में हर बिहारी के आगे ढाल बनकर खड़ी है एनडीए सरकारःअरविंद सिंह

संकट की घड़ी में हर बिहारी के आगे ढाल बनकर खड़ी है एनडीए सरकारःअरविंद सिंह

पटना, 30 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह ने गुरुवार को कहा कि कोरोना और बाढ़ जैसे संकट की घड़ी में हर बिहारी के आगे एनडीए सरकार ढाल बनकर खड़ी है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को कान खोल कर सुन लेना चाहिए कि 15 साल बनाम 15 साल में क्या-क्या हुआ है। एनडीए राज में बिहार लालटेन से एलईडी युग और लूट एंड ऑर्डर से लॉ एंड ऑर्डर में पहुंचा है। इसके साथ ही लाठी राज से कानून राज, जंगलराज से जनता राज और बाहुबल से विकास बल तक बिहार ने सफर तय किया है। उन्होंने कहा कि 100 किलोमीटर की यात्रा करने के लिए 6 घंटे लगते थे, आज एनडीए के शासन में एक घंटा लगता है। बिहार में गंगा पर 58 साल में तीन पुल बने थे और एनडीए शासनकाल में 13 पुल बनाने का काम चालू हो गया है। लालू परिवार के शासनकाल में बाढ़ सहायता राशि के नाम पर करोड़ों के घोटाले हो जाते थे, लेकिन एनडीए सरकार में बिचौलियों को ठिकाने लगाया गया। अब जनता तक सीधे पहुंचता है सरकार का पैसा। अरविंद सिंह ने कहा कि वह 15 वर्षों का भयावह नरसंहार वाला दौर था। न सड़कें थी, न बिजली और न ही पानी, बस थी तो मजदूरों की पलायन की कहानी। डर के मारे गरीब बोल रहे थे बाबू रे बाबू लालू से जान बचानी है। गुंडे बने हुए थे अत्याचारी, जनता कर रही थी त्राहि-त्राहि। बिहार की हालत हो गई थी बेचारी, रोजगार का था बुरा हाल और बिहार हो गया था बेहाल। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in