बिहार के चहुंमुखी विकास में एनडीए की अहम भूमिका: मोदी
बिहार के चहुंमुखी विकास में एनडीए की अहम भूमिका: मोदी

बिहार के चहुंमुखी विकास में एनडीए की अहम भूमिका: मोदी

गया, 10 जुलाई (हि.स.) बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि बिहार के चहुंमुखी विकास में एनडीए की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुए संकट के दौर से भारत को आत्मनिर्भर बनाने का मंत्र दिया है।आज भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।जब कोरोना का दौर चालू हुआ था तब हमारे देश में पी.पी.ई.किट,एन 95मास्क का निर्माण नहीं होता था।आज देश की आवश्यकता की पूर्ति के बाद इनका निर्यात भी किया जा रहाा है। मोदी शुक्रवार दोपहर बाद मानपुर के एक होटल में वजीरगंज विधानसभा चुनाव क्षेत्र को लेकर आयोजित वर्चुअल बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शिता का ही परिणाम है कि प्रवासी मजदूर अपने-अपने घर पहुंचने में सफल हो गए। गरीबों के कल्याण के लिए लागातार नंवबर तक राशन उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार भी नए राशन कार्ड बनाकर जनता को उपलब्ध करा रही है ताकि कोई भी व्यक्ति भूखा नहीं रहे। उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि मैच शुरू होने के पहले मैदान छोड़कर लोग भाग रहे हैं।सभी को मालूम है कि काम करने वाला ही पुनः आयेगा।चुनाव में हार देखकर लोग चुनाव आयोग का चक्कर लगा रहे हैं। उन्होंने वजीरगंज के सकरदास नवादा के रहने वाले भाजपा नेता रंजीत कुमार सिंह की हत्या पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी कराई जाएगी। वर्चुअल बैठक में पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद अनुज कुमार सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य क्षितिज मोहन सिंह, संजय कुमार उर्फ चुन्नू सिंह, हरेराम सिंह तथा सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन और अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने की। हिंदुस्थान समाचार/पंकज कुमार/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in