narendra-singh-surrenders-in-munger-court-in-a-fraud-case-released-on-bail
narendra-singh-surrenders-in-munger-court-in-a-fraud-case-released-on-bail

नरेन्द्र सिंह ने मुंगेर न्यायालय में धोखाधड़ी के मामले में आत्मसमर्पण किया,जमानत पर रिहा

मुंगेर, 09 अप्रैल (हि.स.)।बिहार के पूर्व स्वास्थ्य और कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने शुक्रवार को मुंगेर कोतवाली थाना के जालसाजी के एक मामले में मुंगेर के मुख्य न्यायिक दंडिाधिकारी के न्यायालय में आत्म-समर्पण कर दिया।न्यायालय ने पटना उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में उन्हें जमानत प्रदान कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंगेर कोतवाली थाना में दर्ज प्राथमिकी में नरेन्द्र सिंह और उनके पुत्र पर झारखंड राज्य के देवघर में एक जमीन के पांच करोड़ के सौदे में बिचैलिए की भूमिका निभाने का आरोप है।कोतवाली में दर्ज प्राथमिकी में बमबम उर्फ ब्रजेश सहित चार लोग गिरफ्तार किए गए थे।गिरोह के लोगों पर जदयू के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के पीए बनकर नौकरी के नाम पर लोगों को ठगने का भी आरोप है। मुंगेर न्यायालय से जमानत मिलने के बाद पूर्व कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने मीडिया को बताया कि उन्हें न्यायालय में पूरा विश्वास है। उन्होंने आगे कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता के कारण उन्हें इस मामले में फंसाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/श्रीकृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in