mp-mla-celebrated-125th-birth-anniversary-of-subhash-chandra-bose
mp-mla-celebrated-125th-birth-anniversary-of-subhash-chandra-bose

सांसद,विधायक ने मनायी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती

सहरसा,23 जनवरी(हि.स.)। नेताजी सुभाषचंद्र बोस के 125 वींं जयंती समारोह शनिवार को रिफ्यूजी कोलोनी स्थित नेताजी सुभाष चौक पर धूमधाम से मनाया गया। एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस विचार मंच के संयोजक मनीष कुमार की अध्यक्षता एवं युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन के संचालन मेंं कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्थानीय सांसद दिनेशचंद्र यादव ने जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि नेताजी के पराक्रम एवं स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को तब तक नही भुलाया जा सकता, जब तक यह सृष्टि रहेगी। उन्होंने युवाओं से आह्वान करते कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस जैसे सख्सियत की जीवनी को आत्मसात करनी चाहिये।नेताजी का सम्पूर्ण जीवन स्वयं के सुख एवं विलासता का परित्याग कर भारत मांं के प्रति समर्पित रहा। जयंती समारोह को संबोधित करते स्थानीय विधायक डॉ आलोक रंजन ने आयोजन समिति के प्रति धन्यवाद ज्ञापन करते कहा कि नेताजी की जयंती को उत्सव के रूप में वर्षो से मनाते आ रहे हैं। आयोजन समिति ने हम तमाम जिलावासीयों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जयंती पे एकत्रित होकर उन्हें नमन करने का काम करते हैंं। उन्होंने नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सम्पूर्ण जीवन त्याग एवं पराक्रम का प्रतीक है। जो भारतीय इतिहास में सदैव जीवंत रहेंगे एवं समस्त देशवासी इसके ऋणी रहेंगे। पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना ने जयंती समारोह को संबोधित करते नेताजी सुभाषचंद्र बोस के संघर्ष, त्याग, पर विस्तारपूर्वक चर्चा करते महात्मा गांंधी एवं नेताजी सुभाषचंद्र बोस के बीच कटु संबंधों के भ्रांति पर उन्होंने कहा कि दोनों का मकसद देश की आजादी थी।भले आंदोलन का मत जरूर अलग था। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव सह जिला के युवा व्यवसायी अजय कुमार सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थिति में भी नेताजी सुभाषचंद्र बोस के हिम्मत नही हारने का संदेश आज के युवाओ को आत्मसात करना चाहिये। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in