mp-leaves-players-for-hockey-india-competition
mp-leaves-players-for-hockey-india-competition

सांसद ने हॉकी इंडिया प्रतियोगिता खिलाड़ियों को किया रवाना

सहरसा,02 मार्च (हि.स.)।हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक हॉकी खिलाड़ियों का चयन किया गया। राज्यसभा सांसद मनोज झा ने शुभकामना देते हुए सभी चयनित खिलाड़ियों को पटना के बीआरसी मैदान दानापुर में दो से चार मार्च तक आयोजित होने वाले ट्रायल के लिए विदा किया। उन्होंने कहा कि हॉकी में स्वर्णिम भविष्य है। जिले के बच्चे हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे। उन्होंने बच्चों को सफलता की शुभकामना दी।आयोजन समिति अध्यक्ष अजय सिंह, सचिव सुनील कुमार झा, कोषाध्यक्ष रमण झा, अखिलेश सिंह टूटू ने बताया कि आयोजित ट्रायल के लिए जूनियर बालक हॉकी के लिए 20 बच्चों का चयन किया गया है। जिसमें अमन कुमार, राजू कुमार, रवि कुमार, साइंटिस्ट मूर्मू, प्रियांशु राज, साजन कुमार, रवि चौधरी, सत्यम कुमार, मो मुस्तकीम, आनंद प्रकाश, किशन कुमार, रवि शंकर कुमार, राजू कुमार, सूरज कुमार, आयुष कुमार, आर्यन कुमार, आयुष भारती, मुन्ना कुमार, मनोरंजन कुमार, आदर्श कुमार का चयन किया गया है। इन सभी को ट्रायल के लिए रवाना किया गया है।इस मौके पर हॉकी सहरसा ने मांग किया कि इस खेल को विद्यालय खेलकूद के कैलेंडर से जोड़ा जाए तभी इस खेल का विकास जिले में संभव हो सकता है। मौके पर चयन समिति के रोशन सिंह धोनी, राजू सिंह, संजय कुमार झा, प्रदीप कुमार सिंह, राहुल कुमार, मनीष कुमार, राजकिशोर मुर्मू, मुरली कुमार, अजय कुमार, विष्णु कुमार, मनीष कुमार, आदित्य वर्मा सहित अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in