mother-in-law-of-union-minister-of-state-for-health-ashwini-choubey-dies-from-corona
mother-in-law-of-union-minister-of-state-for-health-ashwini-choubey-dies-from-corona

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे की सास का कोरोना से निधन

पटना, 29 अप्रैल हि,स,)| केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे की सास एवं संस्कार भारती की आजीवन सदस्य नीता चौबे की माता 86 वर्षीय चंद्रप्रभा द्विवेदी का कोरोना से निधन हो गया है। गत दिनों मुम्बई के लीलावती अस्पताल में कोविड संक्रमण के इलाज के दौरान हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। स्वर्गीय चंद्रप्रभा द्विवेदी एक जुझारू और सामाजिक महिला थी। जिन्होंने 74 आंदोलन के आपातकाल में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया था। और उस समय के बड़े बड़े आंदोलनकारी एवं छात्र नेताओं को जेल में खाना, दवा आदि पहुंचाने जाया करतीं थी एवं सेवा का कार्य करतीं थी। जिसमें अश्विनी चौबे के अलावा, सुशील मोदी और लालू प्रसाद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री महामाया बाबू, कपिलदेव सिंह भी शामिल रहें हैं। उनके बनाए भोजन, व्यंजन के लिए छात्र नेता आदि लालायित रहते थे। स्वर्गीय द्विवेदी कर्मठ एवं आध्यात्मिक महिला थी। जिन्होंने लोकगीत, संगीत, लोककला, घरेलू उपचार और पारंपरिक व्यंजन पर कई लेख लिखे एवं पुस्तक भी लिखा है। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री चौबे ने गुरुवार को गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मेरे ससुर एक सामाजिक कार्यकर्ता थे और उनके मृत्यु उपरान्त माताजी उन्ही के साथ 18 वर्षों से रह रहीं थी। उन्होंने कहा कि वो मेरी सासु मां जरुर थी, उन्होंने मुझे जन्म तो नही दिया था। लेकिन मेरी स्वर्गीय सहोदर मां से भी ज्यादा प्यार उनके द्वारा मिला। उन्होंने हमेशा विपरीत परिस्थिति में मेरा साथ दिया और निरंतर मेरे अंदर ऊर्जा भरने का काम करती थीं। हिन्दुस्थान समाचार/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in