More than a dozen shops burnt to ashes in fire
More than a dozen shops burnt to ashes in fire

अग्निकांड में एक दर्जन से ज्यादा दुकानें जलकर राख

सहरसा,31 दिसम्बर (हि.स.)। जिले के महिषी थाना के गंडोल चौक पर बुधवार की रात्रि अज्ञात कारणों से लगी आग में एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक हो गया।रात्रि के समय होने व ग्रामीणों के नींद में रहने के कारण आग बेकाबू हो गया व लाखों की पूंजी बर्बाद हो गयी। स्थानीय लोगों ने मोबाइल से घटना की सूचना महिषी थाना, जलई ओपी व जिला मुख्यालय के दी। घटनास्थल पर दो अग्निशमन गाड़ी पहुंच आग पर काबू पाकर शेष दुकानों को जलने से बचा लिया। इनमें कपड़ा,इलेक्ट्रॉनिक्स,किराना,सोना चांदी, बर्तन, मेडिकल सहित अन्य व्यावसायिक दुकानें थी। आग से कैलू चौपाल, जीवछ साह, उपेंद्र चौधरी,पिंटू कुमार,शिव नारायण रजक,मुखराम साह, संतोष यादव,शम्भू साह, विरंची यादव,रौशन कुमार,श्रवण यादव,संजय यादव,फूलो ठाकुर का व्यवसाय चौपट होने से पारिवारिक जीविकोपार्जन मुश्किल हो गया है।स्थानीय मुखिया चिरंजीव चौधरी,सरपंच कमलेश यादव,समाजसेवी संजय यादव,राजकुमार सिंह उर्फ बम,रौशन चौधरी, डॉ रत्नेश्वर चौधरी सहित अन्य ने अंचल प्रशासन से सभी अग्निपीड़ितों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की। हिन्दुस्थान समाचार/अजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in