more-than-a-dozen-prisoners-shift-from-ara-jail-to-buxar-central-jail
more-than-a-dozen-prisoners-shift-from-ara-jail-to-buxar-central-jail

एक दर्जन से अधिक कैदी आरा जेल से बक्सर सेंट्रल जेल किये गए शिफ्ट

आरा,3 अप्रैल(हि. स)।भोजपुर जिले के आरा शहरी क्षेत्र में स्थित मण्डल कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक दर्जन कैदियों को सुरक्षा कारणों से बक्सर सेंट्रल जेल स्थानांतरित कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार आरा जेल से बक्सर सेंट्रल जेल भेजे गए कुल 13 बंदी हत्या और अन्य गंभीर कांडों में आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे हैं। इन सभी कैदियों को विशेष सुरक्षा में आरा से बक्सर जेल शिफ्ट कर दिया गया है। जेल सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जिन कैदियों को सुरक्षा कारणों से आरा जेल से बक्सर सेंट्रल जेल भेजा गया है उनमें रामदेव सिंह उर्फ झूलन सिंह,शिव चन्द्र मिश्रा,विकास यादव,अशोक यादव,संटू यादव,राजनाथ यादव,राम जन्म सिंह,मोहन यादव,अशोक पासवान, संजय सिंह,अजय सिंह,विजयमल सिंह,धुमराज सिंह और भुनेश्वर सिंह शामिल हैं। ये सभी कैदी आरा जेल में सुरक्षा के लिए खतरा बने हुए थे।इनकी जेल में गतिविधियों को देखते हुए जेल प्रशासन के निर्णय पर आरा जेल से बक्सर जेल शिफ्ट किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in