minor-irrigation-minister-santosh-suman-organized-summers-over-shriram-temple
minor-irrigation-minister-santosh-suman-organized-summers-over-shriram-temple

लघु सिंचाई मंत्री संतोष सुमन ने श्रीराम मंदिर को लेकर किया समर

गया, 28 फरवरी (हि.स.)| श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण महाअभियान में अंतिम दिन रविवार को काफी तेजी देखने को मिला। अंतिम दिन काफी संख्या में रामभक्तों ने निधि समर्पण किया। हम मंदिर निर्माण में समर्पण करने से वंचित ना रह जाए, ऐसा समर्पण का भाव रामभक्तों में देखते ही बन रहा था। रामभक्तों का भाव देख ऐसा प्रतीत हो रहा था,जैसे भवन नहीं भावनाओं का निर्माण हो रहा है। अभियान के अंतिम दिन रामभक्तों की टोली से सम्पर्क कर, बिहार सरकार के लघु सिंचाई एवं अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि गया नगर के सह नगर कार्यवाह आनन्द श्रीकर, जिला प्रचार प्रमुख मनीष परमार एवं रामभक्त अक्षय कुमार के माध्यम से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया। दूसरी तरफ ए.पी.कॉलोनी निवासी समाजसेवी शीतल यादव ने भी दक्षिण बिहार प्रांत के सह प्रांत प्रचारक उमेश रंजन एवं भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रुपेश कुमार के माध्यम से अपना समर्पण राशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट को समर्पित किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/पंकज/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in