बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों के 47 योजनाओं की मंत्री संजय झा ने की समीक्षा

minister-sanjay-jha-reviews-47-schemes-for-anti-flood-erosion-works
minister-sanjay-jha-reviews-47-schemes-for-anti-flood-erosion-works

सुपौल, 02 अप्रैल (हि.स.)। (अपडेट)जिले के वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित कौशिकी भवन में शुक्रवार को जल संसाधन मंत्री संजय झा ने अभियंताओं के साथ प्रमंडलवार कोसी में चलाए जा रहे बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों के कुल 47 योजनाओं की प्रगति के बारे में समीक्षात्मक बैठक की। शुक्रवार को मंत्री श्री झा ने पश्चिमी कोसी तटबंध के स्परों पर चलाए जा रहे बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। अपने दो दिवसीय यात्रा पर हेलीकॉप्टर से वीरपुर हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सीधे पश्चिमी कोसी तटबंध के नेपाल प्रभाग के 6.39 किलोमीटर से लेकर 9.18 किलोमीटर के स्पर पर चलाए जा रहे बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का निरीक्षण किया। 9.18 किलोमीटर स्पर पर बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों के प्रगति और कार्य की गुणवत्ता के बारे में अभियंता प्रमुख और चीफ इंजीनियर के साथ साथ संबंधित कार्यपालक अभियंता से जानकारी ली और कहा कि हर हाल में 15 मई तक बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्य को शत प्रतिशत पूरा किया जाए। मंत्री ने यह भी जानकारी ली कि संबंधित संवेदक कार्य के लिए आवश्यक सामग्रियों का एकत्रीकरण कराया है या नहीं। मंत्री के इस प्रश्न पर मुख्य अभियंता ने बताया की जहां तक बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों के लिए सामग्रियों का प्रश्न है संवेदक ने इसे कार्यस्थल पर इकट्ठा कर लिया है लेकिन कार्य को ससमय पूरा करने के लिए दो तीन शिफ्ट में रात दिन काम कराने का भी निर्देश दिया गया है। 9.18 किलोमीटर के स्पर के निरीक्षण के बाद मंत्री का काफिला 10.88 स्पर पर पहुंचा जहां कराये जा रहे बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यो के प्रगति पर मंत्री ने रोष प्रकट किया। संबंधित संवेदक द्वारा स्पर पर दिए जाने वाले मिट्टी को दूर से लाए जाने के बारे में अपनी समस्या बताई तो अभियंता प्रमुख ने ईई को दूर से मिट्टी लाकर स्पर पर देने के लिए लीड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मंत्री के साथ आये अभियंताओ की टीम ने 10.88 पर कराए जा रहे बोल्डर क्रेटिंग को समुचित ढंग से नहीं किए जाने के कारण पुनः ठीक से बोल्डर क्रेटिंग करने का निर्देश दिया।10.88 किलोमीटर के बाद मंत्री का काफिला पश्चिमी कोसी तटबंध के भारतीय प्रभाग के तिलयुगा नदी पर बन रहे पूल का निरीक्षण किया और वहां से पुनः मंत्री का काफिला वीरपुर आईबी के लिए रवाना हो गया। करीब 2.30 बजे मंत्री का काफिला आईबी पहुंचा और दोपहर के भोजन के बाद मंत्री पहले वीरपुर में बन रहे फिजिकल मॉडलिंग सेंटर के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य में मैकेनिकल के पुराने संरचनाओं के नीलामी न हो पाने के कारण अभियंताओ के साथ विचार विमर्श किया ताकि फिजिकल मॉडलिंग सेंटर का निर्माण कार्य 30 महीने के निर्धारित समय सीमा पर पूरा किया जा सके। हिन्दुस्थान समाचार/ राजीव

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in