सृजन घोटाले की जांच के दायरे में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को भी लाया जायेः अरुण कुमार
सृजन घोटाले की जांच के दायरे में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को भी लाया जायेः अरुण कुमार

सृजन घोटाले की जांच के दायरे में मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को भी लाया जायेः अरुण कुमार

पटना, 14 जुलाई (हि.स.)। भारतीय सबलोग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और केन्द्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर सृजन घोटाले की जांच के दायरे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को लाने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को राजधानी पटना की बुद्धा कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में डॉ. अरुण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई गम्भीर आरोप लगाए। कहा, भागलपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी केपी रमैया पर सृजन घोटाले मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दायर की है। केपी रमैया और नीतीश कुमार के बीच प्रगाढ़ संबंध रहे हैं। रमैया को वीआरएस दिलवाकर सासाराम से चुनाव लड़वाया। जांच को प्रभावित करने के लिए स्टेट लैंड ट्रिब्यूनल का सदस्य बनाया। इसलिए नीतीश कुमार की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। चूकि सुशील कुमार मोदी उपमुख्यमंत्री के साथ ही वित्त मंत्री भी हैं, इसलिए उनकी भी भूमिका की जांच होनी जरूरी है। अब तक इस मामले में सिर्फ कुछ एनजीओ और नौकरशाहों पर ही कार्रवाई हुई है। इसके साथ पत्रों की छायाप्रति संलग्न की जा रही है। प्रेसवार्ता में नूतन सिन्हा, रविशंकर उर्फ पप्पू शर्मा आदि मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in