metropolitan-jdu-celebrates-development-day-honors-divyang-and-elderly
metropolitan-jdu-celebrates-development-day-honors-divyang-and-elderly

महानगर जदयू ने मनाया विकास दिवस, दिव्यांग और बुजुर्ग को किया सम्मानित

बेगूसराय, 01 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिवस को जदयू ने बूथ स्तर तक विकास दिवस के रूप में मनाया। बेगूसराय नगर निगम जदयू ने निगम के वार्ड संख्या 42 शर्मा टोला स्थित नव ज्योति पुस्तकालय के प्रांगण में विकास दिवस मनाया। इस मौके पर महानगर इकाई नेता मुकेश कुमार जैन के नेतृत्व में केक काटकर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वीपूर्ण जीवन की कामना की गई। इस दौरान दलित-महादलित समुदाय के सैकड़ों बच्चों के बीच कॉपी और कलम का वितरण करने के साथ ही शर्मा टोला के दिव्यांग महिला निर्मला देवी और बुजुर्ग सोनेलाल शर्मा को सम्मानित किया गया। मौके पर मुकेश कुमार जैन ने कहा कि पिछले 16 साल से बिहार कि बागडोर नीतीश कुमार के हाथ में है और जनकल्याण के लिए वर्तमान में 576 विकास योजना सरजमीं पर चलाया जा रहा है। आज बिहार में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली की दशा-दिशा में आमूलचूल परिवर्तन हुआ है। नल जल योजना, सात निश्चय योजना, शिक्षा ऋण जैसी योजनाओं से नी तश कुमार को राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय ख्याति मिली है। जदयू नेता गणेश राम चंद्रवंशी ने कहा कि नीतीश कुमार की सोच ही विकास को जन्म देती है। महिलाओं-बच्चियों के जीवनशैली में जो व्यापक सुधार हुआ है वह नीतीश कुमार की ही देन है। अवनीश कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने जीवन को बिहार के नाम समर्पित कर दिया है। बच्चे के जन्म लेने समय से ही उनके कल्याण की योजना चलाया जा रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in