memories-were-made-by-paying-floral-tributes-on-the-58th-death-anniversary-of-dr-rajendra-prasad
memories-were-made-by-paying-floral-tributes-on-the-58th-death-anniversary-of-dr-rajendra-prasad

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 58वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर किये गए याद

मोतिहारी, 28 फरवरी (हि. स.)। पूर्वी चम्पारण में विभिन्न स्थानों पर देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की 58 वीं पुण्यतिथि पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया गया। उक्त अवसर पर रविवार को चित्रांश सामाजिक मंच एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के बैनर तले श्रद्धापूर्वक याद किया गया। जहां उनके भव्य प्रतिमा पर चित्रांश सामाजिक मंच एवं कायस्थ महासभा की ओर से माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद हमारे देश का मार्गदर्शन कराने वाले महान योद्धाओं में से एक हैं। स्वतंत्रता आंदोलन , संविधान निर्माण सहित राष्ट्र सेवा के विविध कार्यों के लिए पूरा देश अनन्तकाल तक उनका ऋणी रहेगा। वहीं अनिल वर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कि डॉ. राजेन्द्र बाबू हम सभी के प्रेरणा स्वरूप हैं। उनका जीवन सादगी पूर्ण था। उनके बताए मार्ग पर चलना हम सबका कर्तव्य है। हिन्दुस्थान समाचार / राजेश/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in