members-of-sangini-institution-donated-blood-in-the-hospital-on-women39s-day
members-of-sangini-institution-donated-blood-in-the-hospital-on-women39s-day

महिला दिवस पर संगिनी संस्था के सदस्यों ने अस्पताल में किया रक्तदान

सहरसा,08 मार्च(हि.स.)।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सोमवार को सदर अस्पताल में संगिनी उम्मीद की किरण संस्था द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।इस अवसर पर बीडीओ रचना भारतीय, सिविल सर्जन डाॅ अवधेश कुमार, अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी रश्मि कुमारी, सीडीपीओ विनीता देवी, पूर्व प्राचार्या डॉ रेणु सिंह ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के परिकल्पक एवं संचालिका शालिनी सिंह तोमर ने की। उन्होने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित कर जागरूक करना है। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने संकल्प लिया कि समाज की आवश्यकता अनुसार समय-समय पर जरूर रक्तदान करेंगी। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान में भाग लेने आई महिलाओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। खासकर आंगनबाडी सेविका गुडिया कुमारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाग लिया। रक्तदान कार्यक्रम में सर्वप्रथम रक्तदाता कल्पना कुमारी ने रक्तदान कर हौसला अफजाई की। हालांकि बड़ी संख्या में रक्तदान के आयी महिलाओं के शरीर में हेमोग्लोबिन की मात्रा कम रहने के कारण रक्तदान नहीं कर सकी। प्रखंड विकास पदाधिकारी रचना भारतीय ने कहा कि प्रत्येक मानव के जीवन में मां की भूमिका सर्वोपरि है।आज वह जो कुछ भी है वह अपनी मां की बदौलत है।उन्होंने कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति के लिए जो भी बाधा आए उसी डटकर सामना करना चाहिए। वही सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार एवं पूर्व प्राचार्य रेणु सिंह ने भी महिला दिवस पर विस्तृत रूप से चर्चा की । मौके पर प्रियंका, मुर्शीदा, स्वीटी, सीमा, मीनू कुमारी, सुगंधा कुमारी,अफसाना खातून,प्रेमलता, स्मिता, संगीता वर्मा, रश्मि, बंदना कुमारी,प्रमिला कुमारी, कंचन, नूर नेहार, प्रमिला कुमारी, पम्मी कुमारी, रानी ठाकुर, सोनम प्रिया,विभा देवी, आरती झा,वर्षा राय,पूजा, रश्मि झा, ईशा सहित अन्य मौजूद थे कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा समाजसेवी रोशन झा आजाद, रौशन भगत,मुकुंद माधव मिश्रा,रवी रंजन, चंदन कुमार, खुशी भारद्वाज, अमित चंचल, अमित कन्हैया, शिवम वर्मा, पंकज कुमार, मृत्युंजय झा,राहुल झा सहित अन्य ने सराहनीय योगदान दिया। हिन्दुस्थान समाचार/अजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in