members-of-international-human-rights-protection-and-anti-corruption-bureau-india-met-people-living-in-navakushta-ashram
members-of-international-human-rights-protection-and-anti-corruption-bureau-india-met-people-living-in-navakushta-ashram

नवकुष्ठ आश्रम में रह रहे लोगों से मिले अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण एण्ड एंटी करप्शन ब्यूरो इण्डिया के सदस्य

भागलपुर, 6 फरवरी (हि.स.)। एसएनबी। अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण एण्ड एंटी करप्शन ब्यूरो "इण्डिया" संस्था के जिलाध्यक्ष बिहार जनरल ब्रिगेड रवि कुमार, महिला अध्यक्ष अमिता कौशिक और शिवम कुमार ने शनिवार को नवकुष्ठ आश्रम सह आदर्श वृद्धा आश्रम भागलपुर में रह रहे दो कुष्ठ रोगी शंकर और अंजली पांडे से मुलाकात की। बातचीत के दौरान संस्था के सदस्यों को पता चला कि डॉ फारूक अली के देख-रेख में यह आश्रम चल रहा है। संस्था के रवि और अमिता कौशिक ने बताया कि यहाँ के रोगियों को देशी दवाखाना के चिकित्सक देखते थे लेकिन उनको निकाल दिया गया है। अभी तक कोई भी डॉक्टर को यहां नहीं बुलाया गया है। आश्रम में रह रहे दोनों लोग किसी तरह भीख मांग कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। जिसका कारण यह है कि आश्रम में ठीक से रहने की व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा भोजन, पीने का पानी, सोने की और ना ही कपड़े की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि आश्रम में ना ही डॉक्टर की व्यवस्था और ना ही दवाइयों की व्यवस्था है। नव कुष्ठ आश्रम वृद्धा आश्रम में सरकार की ओर से भी कोई सुविधा नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार संरक्षण एण्ड एन्टी करप्शन ब्यूरो "इण्डिया" उक्त समस्या को जिलाधिकारी, नगर आयुक्त, मेयर और उप मेयर तक पहुंचाएगा। इसके अलावा आश्रम के लिए सरकार से जो भी सुविधा आ रही है, वह सुविधा आश्रम में रह रहे लोगों तक पहुंचायी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/बिजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in