march-5-bihar-board-inter39s-evaluation-of-copies
march-5-bihar-board-inter39s-evaluation-of-copies

पांच मार्च बिहार बोर्ड इंटर की कॉपियों का मूल्याकंन

पटना, 26 फरवरी (हि.स.)।बिहार बोर्ड इंटर की कॉपियों का मूल्यांकन पांच मार्च से शुरू होगा। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो , इसके लिए बिहार बोर्ड ने कंप्यूटर पर अंकों की एंट्री के अलग टीम बनाई है। 13 लोगों की टीम में एक सुपरवाइजर और बाकी चेकर रहेंगे। ये हर दिन अंकों की एंट्रीं कंप्यूटर पर विषयवार करेंगे। इसके बाद सुपरवाइजर इनका मिलान करेंगे। यह प्रक्रिया हर दिन होगी। इससे हर दिन कॉपी जांच की जानकारी बोर्ड को होती रहेगी। और रिज्लट भी साथ में तैयार होता रहेगा। मूल्यांकन कार्य 15 मार्च तक चलेगा। प्रदेश भर में 130 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं।2020 की तुलना में चार अधिक केंद्र बने हैं। पटना जिले में आठ मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपी जांची जाएगी। मूल्यांकन आठ मार्च तक चलेगा। सभी जिलों के ब्रजगृह से उत्तर पुस्तिका को केंद्रों पर भेज दिया गया है। मूल्यांकन में शामिल होने वाले परीक्षकों को गुरुवार को केंद्र पर योगदान देना होगा। निर्धारित तिथि यानी 26 फरवरी को मूल्यांकन केंद्र पर योगदान नहीं करने की स्थिति में बिहार परीक्षा संचालन अधिनियम 1981 धाराओं के अंतर्गत कठोर कार्रवाई की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in