शुक्रवार से फिर 100 साल तक के लिए शुरू हो जाएगा महात्मा गांधी सेतु
शुक्रवार से फिर 100 साल तक के लिए शुरू हो जाएगा महात्मा गांधी सेतु

शुक्रवार से फिर 100 साल तक के लिए शुरू हो जाएगा महात्मा गांधी सेतु

पटना, 30 जुलाई (हि स)। राजधानी को उत्तर बिहार से जोड़ने वाला महात्मा गांधी सेतु एक बार फिर शुक्रवार से आम लोगों के लिए शुरु हो जाएगी। उत्तर बिहार के जिलों को राजधानी पटना से सड़क के रास्ते जोड़ने वाले गांधी सेतु का पश्चिम लेन बनकर तैयार है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को 11 बजे उद्घाटन करेंगे। 100 सालों तक के लिए फिर से तैयार हुई इस पुल को बनने में 3 साल का वक्त लग गया। इस बार पुल का निर्माण सुपर स्ट्रेक्चर यानी लोहा और स्टील से किया गया है। उत्तर बिहार के करीब 5 करोड़ लोगों को इसका सीधा फायदा होगा। बारिश के बाद पूर्वी लेन का कार्य शुरू होगा। इस पुल को बनाने में 1742.01 करोड़ रुपए लगे हैं। वहीं इस पुल में 66,360 मीट्रिक टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है। दूसरी तरफ यानि पूर्वी लेन का काम भी तेजी से जारी है, जिसे डेढ़ वर्ष के अंदर पूरा करने का लक्ष्य है। हिन्दुस्थान समाचार/मुरली/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in