कैमूर में कर्मनाशा नदी के  उफान ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी
कैमूर में कर्मनाशा नदी के उफान ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी

कैमूर में कर्मनाशा नदी के उफान ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी

आरा,15 जुलाई(हि.स.)।कैमूर की पहाड़ियों से निकलने वाली कर्मनाशा नदी मॉनसून के समय से पहले आने के साथ ही जलमग्न हो उठी है। कैमूर की पहाड़ियों से निकलने वाली कर्मनाशा नदी पर्वतीय इलाके के लोगों की लाइफलाइन मानी जाती है किंतु धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस नदी को अपवित्र माना गया है। कहा जाता है कि इस नदी में स्नान करने से मनुष्य के सारे पुण्य धुल जाते हैं, जबकि वास्तविक स्थिति धार्मिक मान्यताओं से बिल्कुल अलग है। इस नदी में लोग स्नान करते हैं और पूजा—पाठ भी करते हैं। मॉनसून पूर्व हुई भारी वर्षा से कर्मनाशा नदी उफान मारने लगी है। बरसात के दिनों में कर्मनाशा अपना रौद्र रूप भी दिखाती है और बाढ़ आने पर भारी तबाही भी मचाती है। कैमूर जिले से निकलने वाली कर्मनाशा नदी ही बिहार और उत्तर प्रदेश की सीमा को विभाजित भी करती है। इस नदी के कारण आसपास के खेत उपजाऊ होते हैं। भारी बारिश के बाद कर्मनाशा नदी को ले लोगों में भय का माहौल दिखने लगा है। कर्मनाशा की उठ रही लहरों ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in