कैमूर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन, भोजपुर में भी आंशिक लॉकडाउन लागू
कैमूर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन, भोजपुर में भी आंशिक लॉकडाउन लागू

कैमूर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन, भोजपुर में भी आंशिक लॉकडाउन लागू

आरा,10 जुलाई(हि.स.)। कोरोना के निरंतर बढ़ते खतरे को ले राज्य सरकार के निर्देश पर कैमूर जिले में एक सप्ताह का लॉकडाउन लागू किया गया है जबकि भोजपुर जिले में एक सप्ताह का आंशिक लॉकडाउन शुक्रवार से लागू हो गया है। भोजपुर के जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने जिले में दवा,किराना,सब्जी और दूध को छोड़कर कई दुकानों को आगामी 17 जुलाई तक बन्द रखने का निर्देश दिया है।इस दौरान चाय, पान, चाट पकौड़े जैसी दुकानें भी बन्द रहेंगी। कैमूर में भी आगामी 17 जुलाई तक शॉपिंग मॉल,दुकान और बाजार बंद कर दिए गए हैं और अति आवश्यक चीजों की खरीद—बिक्री से जुड़ी दुकानें ही खोली जाएंगी। बक्सर जिले में दो दिन का लॉकडाउन लागू किया गया है। यहां आगामी 12 जुलाई तक सभी शॉपिंग मॉल और दुकानें बंद रहेंगी। बता दें कि कोरोना से लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है और कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन लॉकडाउन लागू कर स्थिति को संभालने में जुट गया है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/हिमांशु शेखर/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in