एनडीए के हाथों में खेल रहे हैं कैलाश पाल: अवधेश सिंह
एनडीए के हाथों में खेल रहे हैं कैलाश पाल: अवधेश सिंह

एनडीए के हाथों में खेल रहे हैं कैलाश पाल: अवधेश सिंह

गया, 22 जुलाई (हि.स.) । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सह वजीरगंज विधायक अवधेश कुमार सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पाल भाजपा और जदयू के हाथों में खेल रहे हैं। अवधेश सिंह के अनुसार गया जिला निवासी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य , प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश पाल का पार्टी पर पिछड़ी जाति की उपेक्षा का आरोप गलत एवं दिग्भमित करने वाला है। यहां के कई कांग्रेस नेताओंं ने कहा की श्री पाल के इस्तीफे के बाद भाजपा के वरिष्ठ नेता सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, भाजपा प्रवक्ता निखिल कुमार तथा जद यू के कई नेता मीडिया में पाल के आरोप का हवाला देते हुए सुर से सुर मिलाने लगे। नेताओंं ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने बिहार में दो-दो बार पिछड़ी जाति के वी पी मंडल एवं दारोगा प्रसाद राय को मुख्यमंत्री बनाया।भोला पासवान शास्त्री जैसी अनुसूचित जाति के नेता तथा अल्पसंख्यक अब्दुल गफूर को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष सीताराम केसरी को बनाया। कांग्रेस ने राम लखन सिंह यादव और बलिराम भगत को क्रमशः केंद्रीय मंत्री एवं लोकसभा अध्यक्ष बनाया। नेताओं ने कहा कि आज भी सदानंद सिंह को कई बार प्रदेश अध्यक्ष बनाने तथा अभी कांग्रेस विधानमंडल दल का नेता बना कर भरपूर सम्मान देने का काम कांग्रेस पार्टी कर रही है। इसलिए कैलाश पाल का कांग्रेस पार्टी के खिलाफ दिया गया बयान पूरी तरह बेबुनियाद, तथ्यहीन एवं शत प्रतिशत गलत है। हिंदुस्थान समाचार/ पंकज कुमार/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in