jdu-workers-will-reach-every-house-the-story-of-bihar39s-development
jdu-workers-will-reach-every-house-the-story-of-bihar39s-development

हर घर तक जदयू कार्यकर्ता पहुंचाएंगे बिहार के विकास की गाथा

बेगूसराय, 27 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जन्मदिवस एक मार्च को जदयू कार्यकर्ता विकास दिवस के रूप में मनाएंगे। जिला मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक विस्तारित कार्यक्रम की तैयारी की गई है। इस मौके पर जदयू के कार्यकर्ता एक ओर जहां मुख्यमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे। वहीं, हर घर तक बिहार सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। यह जानकारी शनिवार को एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में जदयू जिलाध्यक्ष रुदल राय एवं मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एक मार्च को नीतीश कुमार के 70 वें जन्मदिन पर विकास दिवस आयोजित कर बिहार को विश्व में अग्रणी बनाने की कामना की जाएगी। जदयू के कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ काम कर रहे हैं। नीतीश कुमार ने सड़क, स्वास्थ और शिक्षा की हालत बदल दी। वे महात्मा गांधी, राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, भीमराव अंबेडकर और कर्पूरी ठाकुर के सपनों को धरातल पर उतार रहे हैं। भ्रष्टाचार मुक्त सिद्धांत को अपना कर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम किया जा रहा है। गांव के विकास दिशा में दिशा में तेजी से काम हो रहा है। सिद्धांत के अनुरूप आधी आबादी को राजनीतिक और शैक्षणिक अधिकार देकर बढ़ावा दिया जा रहा है। लोग समाजवाद का नारा देते हैं, लेकिन नीतीश कुमार ने समाजवाद को लागू कर दिया। समाजवाद और विकासवाद को बढ़ावा देकर विकसित बिहार बना रहे हैं। विकास दिवस के अवसर पर हम जदयू के कार्यकर्ता सरकार की उपलब्धि को हर जन तक पहुंचाएंगे, विकास की गाथा को हर घर तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रखंड एवं जिला स्तर पर 20 सूत्री कमिटी का गठन होगा। इसके साथ ही निगरानी कमेटी के सदस्यों की सूची भी प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता के बाद जदयूू के सभी प्रखंड अध्यक्ष एवं मीडिया सेल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष रूदल राय ने संगठन के मूलमंत्रों से अवगत कराया तथा वर्त्तमान युग में मीडिया की ताकतों को बताते हुये प्रखंड अध्यक्ष एवं मिडिया सेल प्रभारियों को सामंजस बनाकर संगठन को मजबूत बनाने की सलाह दी। मुख्य प्रवक्ता संजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष एवं मिडिया सेल प्रभारी संगठन की नींव को मजबूत करने में मील के पत्थर हैं, आप दोनों की भूमिका अहम है। आपकी निष्ठा और लगन ही संगठन को मजबूत बनाती है। मिडिया सेल अध्यक्ष कुन्दन कुमार सिन्हा ने कहा कि मीडिया सेल का मूल उद्देश्य संगठन एवं सरकार तथा जनता के बीच पुल का काम करना है। मौके पर युवा जदयू जिलाध्यक्ष गौरव सिंह राणा, छात्र जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ कुमार, महिला सेेेेेेल जिलाध्यक्ष क्रांति कुमारी एवं गजानंद राय समेत अन्य मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in