JDU organizes Chuda Dahi Banquet on Makar Sankranti
JDU organizes Chuda Dahi Banquet on Makar Sankranti

मकर संक्रांति पर जदयू द्वारा चूड़ा दही भोज का आयोजन

सहरसा,14 जनवरी(हि.स.)। मकर संक्रांति पर जदयू ने गुरुवार को रेनबो रिसोर्ट में मिथिलांचल की परम्परागत आहार चूड़ा दही भोज का आयोजन किया ।जिसमें सासंद दिनेश चन्द्र यादव सहित पंचायत से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तरीय पार्टी कार्यकर्ताओ ने भाग लिया। सासंद ने कार्यकर्ताओ को बधाई व शुभकामना देते हुए कहा कि मकर संक्रांति एक महत्वपूर्ण पर्व है जो स्नान दान एवं पवित्रता के साथ परम्परागत रूप से मनाया जाता। इस पर्व के आयोजन से नयी स्फूर्ति एवं उर्जा मिलती है।यह पर्व हमें अवगुणो को त्याग सदगुण ग्रहण करने तथा रचनात्मक व साकारात्मक को अपनाकर समाज में अमन चैन व भाईचारा का संदेश देता है। इस भोज में राजग गठबंधन में शामिल सभी जिलाध्यक्ष, भाजपा के जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह, हम के रामरतन ऋषिदेव,वीआईपी के रेशमा शर्मा तथा जदयू जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखियाआदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in