jackal-bite-injured-many-animals-including-two-people
jackal-bite-injured-many-animals-including-two-people

गीदड़ के काटने से दो व्यक्ति सहित कई पशु जख्मी

सहरसा,24 फरवरी (हि.स.)। महिषी थाना के महिसरहो गांव में बुधवार को गीदड़ के काटने से स्थानीय ग्रामीण सत्य नारायण साह व गोपाल साह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। ग्रामीणों के मुताबिक गीदड़ ने गांव के पशुपालक जनार्दन साह, सुनील साह, रमेश साह, युगेश्वर साह, विष्णुदेव साह, महेंद्र पासवान,मिथिलेश पासवान,राजेंद्र साह सहित दर्जनों गाय व भैंस को भी दांत काट घायल कर दिया। घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है। हिन्दुस्थान समाचार/अजय/चंदा

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in