irreplaceable-damage-in-the-field-of-literature-due-to-the-departure-of-dr-ramdev-jha-cm-nitish
irreplaceable-damage-in-the-field-of-literature-due-to-the-departure-of-dr-ramdev-jha-cm-nitish

डॉ रामदेव झा के जाने से साहित्य के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति:सीएम नीतीश

पटना, 19 मार्च (हि.स.)। मैथिली के प्रख्यात साहित्यकार डॉ रामदेव झा के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने डा. झा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए शुक्रवार को कहा कि उनके निधन से साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेष में कहा कि डॉ रामदेव झा का निधन मिथिला और मैथिली भाषा एवं साहित्य के लिये बहुत बड़ी क्षति है। सीएम नीतीश ने कहा कि उनकी मूल कृति ‘पसीझैत पाथर’ नाट्य संग्रह के लिए वर्ष 1991 में उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। 50 से अधिक पुस्तकों के रचयिता डॉ रामदेव झा राष्ट्रपति पुरस्कार से भी सम्मानित थे। उनके निधन से साहित्य जगत में अपूरणीय क्षति हुई है।मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शान्ति तथा उनके परिजन को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रर्थना की है। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द/विभाकर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in