international-shooter-and-bjp-mla-shreyasi-singh-inaugurated-the-marathon-race
international-shooter-and-bjp-mla-shreyasi-singh-inaugurated-the-marathon-race

अंतरराष्ट्रीय शूटर और भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने किया मैराथन दौड़ का उद्घाटन

-कहा, महिलाओं का सम्मान समाज में बराबर का संदेश देता है पटना/रोहतास, 08 मार्च (हि.स.)। रोहतास जिला प्रशासन एवं रोहतास जिला एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित रोहतास मिनी मैराथन, 2021 का उद्घाटन आज भारतीय जनता पार्टी की विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह ने किया। इस मौके पर भाजपा विधायक श्रेयसी सिंह ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के सम्मान, महिलाओं को समाज में बराबर का स्थान और खेल के क्षेत्र में महिलाओं का प्रोत्साहन का संदेश देती है। दस हजार मीटर के मैराथन के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन, रोहतास को धन्यवाद देती हूं। भाजपाा विधायक ने कहा कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्रेम प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मनु स्मृति में स्पष्ट उल्लेख है कि जहां स्त्रियों का सम्मान होता है वहां देवता रमण करते हैं। वैसे तो नारी को विश्वभर में सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है, लेकिन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा में देखें तो स्त्री का विशेष स्थान सदियों से रहा है। महिला-पुरुष एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं होते हुए परस्पर सहयोग की भावना से बराबरी से आगे बढ़ सकते हैं। और ऐसा करेंगे तभी सामाजिक ढांचा और राष्ट्र सुदृढ़ बनेंगे।आप सभी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। उल्लेखनीय है कि इस मैराथन में महिला एवं पुरुष वर्ग में कुल मिलाकर 250 से भी ज्यादा धावकों ने हिस्सा लिया, जिसका उद्घाटन नारायण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। महिला वर्ग में तामसी सिंह और पुरुष वर्ग में कृष्णा कुमार ने क्रमशः प्रथम स्थान हासिल किया। मैराथन के विजेताओं को फजलगंज स्टेडियम, सासाराम में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह , जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/गोविन्द

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in