India is getting respect in the world due to culture and heritage: Assembly Speaker
India is getting respect in the world due to culture and heritage: Assembly Speaker

संस्कृति और विरासत की बदौलत भारत को विश्व में मिल रहा है सम्मान : विधानसभा अध्यक्ष

बेगूसराय, 13 जनवरी (हि.स.)। दुनिया जानती है कि जिसने इतिहास से सबक लिया, उसने इतिहास रच दिया और वह इतिहास गौरवशाली बना। शिक्षा के क्षेत्र में सर गणेश दत्त ने जो लकीर खींच दिया, उसे कोई कभी छोटा नहीं कर सकता है। ऐसे महानुभावों के कारण हमारा समाज आगे बढ़ा और हमें उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। यह बातें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार को बेगूसराय में कही। जीडी कॉलेज के 76 वें स्थापना दिवस-सह-सर गणेश दत्त जयंती समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश में दो तिहाई आबादी युवाओं की है और युवा युग परिवर्तन करने वाले हैं। आज समाज में कुछ ऐसे तत्व भी हैं जो नकारात्मक ऊर्जा का संचार कर निराशा का वातावरण बनाते हैं। उस निराशा के अंधेरे को समाप्त करना है। अपनी संस्कृति और अपनी विरासत के माध्यम से भारत को विश्व में सम्मान मिल रहा है। 21वीं सदी भारत का होगा और भारत विश्व गुरु बनेगा। आज कोरोना का वैक्सीन चुका है, यह वैक्सीन याद दिलाता है कि युग परिवर्तन के साथ आपका रहन-सहन, खान-पान बदल गया, अब स्वास्थ्य भी बदलना चाहिए। 21वीं सदी में बदलाव के लिए, युवाओं के सम्मान के लिए, राष्ट्र के उत्थान के लिए, हम सबको संकल्पित होना होगा। शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने कहा कि बेगूसराय में हर हाल में विश्वविद्यालय की स्थापना होगी। इसके लिए हम पूरी ताकत लगा देंगे। लोकतंत्र में जन जन की भावना का सम्मान बहुत जरूरी है। उन्होंने विश्वविद्यालय की मांग करते हुए कहा कि चार हजार विद्यार्थियों के साथ जेएनयू विश्वविद्यालय बन सकता है, तीन हजार विद्यार्थियों के साथ अलीगढ़ विश्वविद्यालय बन सकता है तो 35 हजार छात्र वाला जीडी कॉलेज क्यों नहीं विश्वविद्यालय बन सकता है। वहीं, एमएलसी सर्वेश कुमार एवं बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार ने भी विश्वविद्यालय समेत शिक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर महाविद्यालय के वार्षिक पत्रिका स्वर्णभूमि का विमोचन किया गया तथा शिक्षा मंत्री नए वर्ग कक्ष का शिलान्यास किया। वहीं, विभिन्न विधाओं में सफल प्रतिभागियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/सुरेन्द्र/चंदा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in